Bihar

मोकामा बालिका गृह से फरार सातवीं लड़की मधुबनी से बरामद

Patna : पटना जिला के मोकामा स्थित एक बालिका गृह से गत 23 फरवरी को फरार हुई सातवीं लड़की को मधुबनी जिले कीराजकीय रेल पुलिस ने मंगलवार की देर रात रात बरामद कर लिया.  मोकामा बालिका गृह से सात लड़कियों के फरार होने की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने बुधवार को बताया कि बरामद लड़की को यहां लाए जाने के बाद उसकी मेडिकल जांच करायी गयी और उसे समाज कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है. विशेष जांच दल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह कर रही हैं.

सात लड़कियों में छह को गत 23 फरवरी को दरभंगा जिला से बरामद किया था

उल्लेखनीय है कि मुज़फ़्फ़रपुर शहर स्थित एक बालिका गृह जहां पिछले साल 34 लडकियों के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया था, इसकी जांच सीबीआइ उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कर रहा है. मुज़फ़्फ़रपुर शहर स्थित उक्त बालिका गृह के बंद हो जाने पर वहां की लड़कियों में से कुछ को मोकामा बालिका गृह में रखा गया है. पुलिस ने मोकामा बालिका गृह से फरार हुई सात लड़कियों में छह को गत 23 फरवरी को दरभंगा जिला से बरामद किया था.

पदाधिकरी के मिलीभगत से भागी लड़कियां

बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वार पांडेय ने गत 25 फरवरी को कहा था कि लड़कियों के उक्त बालिका गृह की खिड़कियों के जरिए भागने की जो बात बतायी गयी है, उसमें सच्चाई नहीं प्रतीत होती है. ऐसा लगता है कि किसी न किसी पदाधिकारी की मिलीभगत से बालिका गृह के मुख्यद्वार से लड़कियां निकाली गयीं. उन्होंने कहा था कि वे पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं और उसका अध्ययन कर समाज कल्याण विभाग को बताएंगे और कार्रवाई करना उनके हाथ में है.

इसे भी पढें :लालू यादव का नीतीश सरकार पर हमलाः बालिका गृह के हालात अमानवीय और भयानक

Related Articles

Back to top button