
Gumla : कामडारा थाना क्षेत्र के आमटोली जंगल में आज सुबह 209 कोबरा बटालियन और पीएलएफआई उग्रवादियों बीच के हुई भीषण मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गये. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने तीन पीएलएफआई उग्रवादियों को मार गिराया. तीनों नक्सलियों का शव बरामद हो गये हैं. मुठभेड़ में मारे गये तीनों पीएलएफआई उग्रवादियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. मुठभेड़ के दौरान कोबरा कमांडो को भारी पड़ता देख बचे हुए नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भाग गये. मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान दो एके-47, दो बोल्ट एक्शन राइफल एवं एक पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद हुए है. सुरक्षाबलों के द्वारा जंगल में सर्च अभियान जारी है.

दिनेश गोप के दस्ते के छुपे होने की मिली थी जानकारी
जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप का दस्ता कामडारा थाना क्षेत्र के आमटोली जंगल छुपा हुआ है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन ने अभियान चलाया. इसी दौरान पीएलएफआई उग्रवादी सुरक्षा बलों को देख फायरिंग करने लगे, जिसके बाद सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी फायरिंग शुरू हो गयी. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो उग्रवादियों को ढेर कर दिया और मौके से दो बोल्ट एक्शन राइफल एवं एक पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद हुए.

इसे भी पढ़ें- वन पट्टा मामला : झारखंड के आदिवासियों ने फूंका बिगुल, कहा- कॉरपोरेट के हाथ में जंगल जायेगा, तो राज्य…




