Crime NewsJharkhandKhunti

20 लाख के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

Khunti :  जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के बाद भी इसपर लगाम नहीं लग पा रहा है. एकबार फिर से अफीम की खेती को लेकर एक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुरहू के कटहल टोली में मंगन मुंडा और सामू पाहन के घर से उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर करीब साढ़े चौदह किलो अफीम बरामद किया. जिसकी कीमत बाजार में 20 लाख रुपया से ज्यादा बताया जा रहा है.

 गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक खूंटी श्री आलोक को इस बारे में सूचना मिली थी कि मुरहू के कटहल टोली में मंगन मुंडा और सामू मुंडा ने अपने घर में बड़ी मात्रा में अफीम छुपा रखा है. गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम के द्वारा मंगन मुंडा को उसके घर से 4.2 किलोग्राम अवैध अफीम और सामू मुंडा को उसके घर कटहल टोली से साढ़े सात  किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों लोगों की निशानदेही पर मलीयादा ग्राम बरटोली थाना मुरहू से जगन्नाथ मुंडा के घर से 2.8 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया. जिसकी कीमत बाजार में कीमत 20 लाख के करीब बताया जा रहा है.

इससे पहले भी चार तस्कर को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

वहीं इससे पहले 29 दिसंबर 2018 को खूंटी पुलिस ने अफीम के धंधे में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया था. साथ ही उसके पास से दो किलोग्राम अफीम, नगद 20 हजार रुपए और एक मोटरसाइकिल बरामद किया था. एसपी आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चुकरु मोड़ के पास अफीम की बड़ी डील करने के लिए आने वाले हैं. उन्होंने बताया था कि सूचना के सत्यापन एवं छापेमारी के लिए एसडीपीओ खूंटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें – सरकार ने नियम को बनाया ऐसा, जिससे हो ही नहीं सकती अयोग्य नगर निकाय जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई

 

Related Articles

Back to top button