NationalWorld

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कल 19 फरवरी को भारत आयेंगे

NewDelhi : सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान दौरे के बाद भारत के पहले आधिकारिक दौर पर 19 फरवरी, मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे. खाड़ी देश के राजदूत ने शहजादे की यात्रा को दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया है. बता दें कि प्रिंस सलमान खाड़ी देश के रक्षा मंत्री भी हैं. सूत्रों के अनुसार उनकी इस यात्रा में आतंकवाद का विरोध और ऊर्जा सुरक्षा चर्चा के शीर्ष पर रहने की संभावना है. इससे पहले प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान रविवार रात पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचे. उनका स्वागत    खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया. प्रिंस सलमान का पाकिस्तान में रेड कार्पेट स्वागत किया गया. पीएम इमरान खान नूर खान एयर बेस से प्रिंस के साथ एक ही कार में बाहर निकले.

इमरान प्रिंस सलमान के ड्राइवर सीट पर बैठे नजर आये

इस दौरान इमरान खान   की खुशामदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एयर बेस से निकलते समय इमरान प्रिंस सलमान के ड्राइवर सीट पर बैठे नजर आये. उन्होंने खुद कार ड्राइव की.  आसमान में प्रिंस के विमान के चारों तरफ पाकिस्तानी जेट फाइटर उड़ रहे थे. नूर खान हवाईअड्डे पर प्रिंस के आगमन के बाद पीएम हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जानकारी के अनुसार प्रिंस के साथ सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्य,  मंत्री और प्रमुख कारोबारी समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है. सलमान और उनके प्रतिनिधिमंडल के भव्य स्वागत के लिए इस्लामाबाद में विशेष इंतजाम किये गये. संसद भवन पर प्रिंस सलमान की120 फुट ऊंची और 45 फुट चौड़ी विशाल तस्वीर लगाई गयी थी. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये. शहर और प्रवेश स्थानों पर 1,000 से ज्यादा सुरक्षा जांच चौकियां बनाई गयी हैं.

सऊदी अरब ने पुलवामा हमले की जोरदार निंदा की

मोहम्मद बिन सलमान के आगमन को लेकर कामगारों और छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है. बता दें कि प्रिंस को एक दिन पहले यानी शनिवार को ही पाकिस्तान पहुंचना था लेकिन उन्होंने पुलवामा हमले के बाद अपनी प्रस्तावित यात्रा को एक दिन के लिए टाल दिया था. प्रिंस सलमान दो दिनों के लिए पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे हैं. ये उनकी पहली पाकिस्तान यात्रा है. इससे पहले सऊदी अरब ने पुलवामा हमले की जोरदार निंदा की थी. सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा, ‘वह आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ है और उसने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए उसकी निंदा की.

इसे भी पढ़ें :   सुरक्षा हटाने पर बोले कांग्रेस नेता सोज, कोई फायदा नहीं, हुर्रियत ने हिंसा को कभी बढ़ावा नहीं दिया

Related Articles

Back to top button