Crime NewsRamgarh

रामगढ़ः नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Ramgarh: रामगढ़ के भदानी नगर ओपी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. भदानी नगर के देवरिया गांव की ये घटना बताई जा रही है, जहां एक नाबालिग के साथ युवक ने दुष्‍कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी. मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने भाई के साथ मंदिर गई थी. मंदिर से लौटने के क्रम में एक युवक आया और उसे जबरन जंगल ले गया. जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया और किसी को नहीं बताने की धमकी देकर वीडियो बनाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद नाबालिग ने परिजनों थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया. दुष्‍कर्म का आरोप दीपक यादव नामक युवक पर लगाया है.

संदिग्ध लग रहा मामला !

इस मामले में जब भदानी नगर ओपी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया जिस वक्त नाबालिग मामला दर्ज कराने थाने पहुंची, वो थाना में नहीं थे. बल्कि इलेक्शन कमिशन की मीटिंग में गए हुए थे. उनका कहना है कि जैसी जानकारी मिली है, उससे प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध लग रहा है. हालांकि नाबालिग को सोमवार को थाना बुलाया गया है. उससे मामले की जानकारी ली जाएगी. पुलिस आरोपी को पकड़ने और मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह में एटीएस की टीम ने पांच लोगों से की पूछताछ, मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एकाउंट खंगाला

Related Articles

Back to top button