
Kolkata: 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में आईएमजी रिलायंस पाकिस्तान सुपर लीग के प्रसारण से हट गया है. नाम नहीं बताने की शर्त पर IMG Reliance के अधिकारियों ने बताया कि इस संदर्भ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक चिट्ठी भेज दी गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शोएब शेख और कामिल खान को संबोधित ईमेल में कहा गया है, ‘दो दिन पहले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना, जिसमें भारतीय सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी, को देखते हुए आईएमजी रिलायंस तुरंत प्रभाव से पीएसएल की प्रसारण सेवा से हट रहा है.’
ज्ञात हो कि पीएसएल गुरुवार से दुबई में शुरू हुआ है. आईएमजी रिलायंस की चिट्ठी के बाद पीसीबी के मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान ने कहा, “IMG Reliance ने हमें सूचित किया है कि वे HBL और PSL के बाकी मैचों में सहयोगी नहीं रह पाएंगे. इन मैचों के अधिकार पीसीबी के पास हैं. हम सोमवार को नए पार्टरन के संबंध में कागजी काम पूरा कर लेंगे.” उल्लेखनीय है कि रिलायंस का पीएसएल से हाथ खींचने का फैसला उस वक्त आया जब D-Sports ने भारत में उसके मैचों का टेलिकास्ट बंद कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: आतंकी मुठभेड़ में मेजर सहित सेना के चार जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी




