DhanbadJharkhand

नगर निगम बंद पड़े विद्यालयों में खोलेगा महिला और युवाओं के लिए उत्पादन केंद्र

Dhanbad: नगर निगम के अंतर्गत आनेवाले 10 बंद पड़े विद्यालयों का उपयोग कर महिलाओं और युवा का भविष्य संवारा जायेगा. महिलाओं को विभिन्न उत्पादन कार्यों का प्रशिक्षण देने के लिए नगर आयुक्त ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. धनबाद के नगर आयुक्त ने उपायुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम के अंतर्गत आनेवाले खाली पड़े और बंद विद्यालयों की सूची मांगी है. इसमे से कम से कम 10 विद्यालयों का उपयोग किया जायेगा. पत्र में नगर आयुक्त ने कहा है कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अभियान चलाया जा रहा है. जिससे धनबाद नगर निगम की सहायता समूह की महिलाएं अपना भविष्य सुधार सकें. खाली बंद पड़े विद्यालयों में एनयुएलएम (NULM) के तहत एसएचजी की महिलाओं और युवा बेरोजगारों के लिए उत्पादन केंद्र स्थापित किया जायेगा.

चयनित स्टूडेंट को मिलेगा पुलिस केडेट का प्रशिक्षण

जिले के आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जायेगा. इसकी सूचना धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर दी है. इसके लिए  जिले के चयनित विद्यालयों के आठवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही पुलिस उपाधीक्षक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्रत्येक विद्यालयों के छात्रों की संख्या का ब्योरा भी मांगा है. ताकि कार्यक्रम की तैयारी की जा सके.

इसे भी पढ़ेंः प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गंभीर समस्याओं की कर रहे अनदेखी : सरयू राय

Related Articles

Back to top button