NEWS

ओमान में तीन हफ्ते हिरासत में रही झारखंड की बेटी, सरकारी प्रयासों से सुरक्षित लौटी वतन

झारखंड की एक बेटी के लिए विदेश की धरती पर मुश्किलों का दौर आखिरकार खत्म हुआ।

ओमान में कथित उत्पीड़न और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही लोहरदगा की 29 वर्षीय सुषमा टोप्पो सुरक्षित भारत लौट आई हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब तीन सप्ताह तक ओमान के श्रम मंत्रालय की हिरासत में थीं।

दरअसल, सुषमा 17 मार्च को घरेलू सहायिका के रूप में काम करने ओमान गई थीं। लेकिन वहां नियोक्ता के घर पर कथित दुर्व्यवहार और कामकाज की कठिन परिस्थितियों से परेशान होकर उन्होंने वापस भारत लौटने का फैसला किया।

हालांकि, पासपोर्ट वापस पाने और स्वदेश लौटने की प्रक्रिया में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच उनका परिवार भी उनकी स्थिति और ठिकाने को लेकर चिंतित था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड श्रम विभाग के प्रवासी नियंत्रण कक्ष और मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने लगातार प्रयास किए। आखिरकार इन कोशिशों के बाद सुषमा की सुरक्षित वतन वापसी संभव हो सकी।

Related Articles

Back to top button