

शेख हसीना की तस्वीर (फाइल)।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी) के लिए आवेदन किए जाने की खबरों के बाद उनके बांग्लादेश लौटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद से वह भारत में रह रही हैं। उनके भविष्य और बांग्लादेश की राजनीति में उनकी संभावित भूमिका को लेकर लगातार चर्चा होती रही है।
नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए आवेदन की खबर ने इस चर्चा को फिर हवा दे दी है। हालांकि, इन दस्तावेजों के लिए आवेदन करने का मतलब यह नहीं है कि शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने का फैसला कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना के वकीलों ने 9 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को पत्र लिखकर नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अंतरिम सरकार के दौरान उनके पुराने पासपोर्ट और पहचान पत्र रद्द किए जाने की जानकारी मिली थी। वकीलों ने दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया है।




