Crime NewsJharkhandRanchi

लापरवाही: पिछले 10 दिनों में 5 अपराधी पुलिस हिरासत से हो गये फरार

Ranchi: पुलिस की लापरवाही का लाभ उठाकर अपराधी फरार हो रहे हैं. अपराधी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो रहे हैं. पिछले 10 दिनों की बात करें तो राज्य के अलग-अलग जिले से पांच अपराधी पुलिस के हिरासत से फरार हो गये हैं.

फरार हुए पांच अपराधियों में पुलिस ने तीन अपराधियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बाकि फरार दो अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

इसे भी पढ़ें- 24 घंटे में देश में Corona के 47 हजार से अधिक नये केस, 15 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

सुरक्षा पर सवालिया निशान

पुलिस की गिरफ्त से अपराधियों के फरार होने की घटनाएं सामने आयी हैं. इससे पुलिस की कार्यशैली देखकर तो यही लगता है कि राज्य में चोर-सिपाही का खेल चल रहा है. पुलिस पहले अपराधी को पकड़ती है और फिर अपराधी भाग जाता है. इसके बाद दोबारा पूरा पुलिस महकमा जाल बिछाने में लग जाता है, जिसके बाद फरार अपराधी को पकड़ा जाता है.

इसे भी पढ़ें- राजस्थान सियासी संघर्ष: गहलोत कैबिनेट तीसरी बार विधानसभा सत्र के लिए भेजेगा प्रस्ताव

पिछले 10 दिनों में 5 अपराधी फरार

16 जुलाई: हजारीबाग के गाड़ी खाना चौक के पास एंबुलेंस गति धीमी होने के बाद कोरोना संक्रमित चोर शीशा तोड़कर फरार हो गया. इससे पहले भी कोरोना संक्रमित युवक दो बार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड से फरार हो चुका था. मालूम हो कि उसे सारले विकास नगर में किराना दुकान से चोरी करते पकड़ा गया था. एंबुलेंस का शीशा तोड़कर फरार हुए कोरोना संक्रमित चोर को 17 जुलाई पुलिस ने पकड़ लिया था.

18 जुलाई: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हजाम गांव के पास जंगल में पोस्टर साट कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने राजू गोप को गिरफ्तार किया था. इसके बाद वो हाजत से फरार हो गया. राजू गोप के हाजत से फरार होने के मामले में रांची एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों में तुपुदाना ओपी प्रभारी तारिक अनवर, एक एएसआइ और दो पुलिसकर्मी शामिल थे.

25 जुलाई: लातेहार मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर जेल में बंद दो कैदी जेल की ऊंची दीवारों को फांदकर भाग गये. जेल से फरार होने वाले कैदियों में बालूमाथ के मासियातू निवासी दिलशाद अंसारी एवं छतीसगढ़ निवासी विक्की कुमार राम का नाम शामिल है. पुलिस ने दिलशाद और विक्की दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है.

27 जुलाई: लातेहार के भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड का आरोपित कैदी कोविड सेंटर से फरार हो गया. बीते पांच जुलाई को बरवाडीह में भाजपा नेता जयवर्धन सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी. घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी की कोराना जांच करायी गयी थी. जिसमें उसका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे इलाज के लिए दो दिन पहले ही कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था. कोविड सेंटर में मौका लगते ही शौचालय में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर वह फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: बीते 24 घंटे में दुनिया में सबसे अधिक मौतें भारत में, अबतक 33 हजार से अधिक की गयी जान

4 Comments

  1. May I just say what a relief to discover somebody who actually understands what they are talking about
    on the internet. You actually realize how to bring an issue to light and make it important.
    More and more people must check this out and understand this
    side of the story. It’s surprising you’re not more popular given that you certainly
    possess the gift.

  2. An impressive share! I have just forwarded this onto a friend who had been conducting a little research on this.

    And he in fact ordered me dinner because I discovered it for him…
    lol. So allow me to reword this…. Thanks for the meal!!

    But yeah, thanx for spending time to discuss this issue here
    on your web site.

  3. Hello There. I found your weblog the use of msn. This is a very neatly
    written article. I will make sure to bookmark it and return to read extra of
    your helpful info. Thank you for the post. I will definitely return.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button