
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली पर मार्कंडेय काटजू का तंज, राहुल-खरगे-अखिलेश-तेजस्वी-ममता को बताया जीरो

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग और चुनाव आयोग की एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली की। रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल समेत विपक्षी गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने रैली में दस लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विपक्षी नेताओं पर तंज कसा है।
मार्कंडेय काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज की रैली में राहुल + खरगे + अखिलेश + तेजस्वी + ममता = 0+0+0+0+0=0।” उनके इस पोस्ट को विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। काटजू ने अपने संदेश के जरिए यह संकेत देने की कोशिश की कि इन नेताओं के एक साथ आने से भी कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की
रामलीला मैदान में आयोजित रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
विपक्षी गठबंधन ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। रैली में विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं।
काटजू ने राम और रावण का जिक्र कर भी कसा तंज
मार्कंडेय काटजू ने रैली को लेकर एक और पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि किसी ने उन्हें मैसेज कर बताया कि वह रामलीला मैदान में मौजूद है। इस पर काटजू ने जवाब दिया, ”आप राम का रोल कर रहे हैं या रावण का?”
काटजू की इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट चर्चा में है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया संदेशों के जरिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर तीखी टिप्पणियां करते




