

गिरफ्तार
गुमला पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. अजय खड़िया की गिरफ्तारी भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित लेकोटोली से की गई है. पुलिस ने उसके पास से एक AK-47 राइफल और एक कार्बाइन भी बरामद किया है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और कुख्यात अपराधी अजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी राहुल सिंह गिरोह का अपराधी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.




