1st Lead2nd LeadJharkhand

Jharkhand News: जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो ने दिया इस्तीफा

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो ने व्यक्तिगत एवं संस्थागत परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

रांची : जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार तिर्की को सौंपा है। डॉ. महतो ने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत और संस्थागत परिस्थितियों को वजह बताया है।

अपने निर्णय के संबंध में डॉ. महतो ने कहा कि किसी सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था की मजबूती किसी पद से नहीं, बल्कि उसके उद्देश्यों, सामूहिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और काम करने के तरीके से होती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किसी व्यक्ति विशेष के प्रति असहमति या व्यक्तिगत नाराजगी के कारण नहीं लिया गया है।

डॉ. महतो ने कहा कि पद छोड़ने के बावजूद जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए उनकी प्रतिबद्धता बनी रहेगी। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर मंच के सहयोगी और शुभचिंतक के तौर पर योगदान देते रहने की बात कही।

Related Articles

Back to top button