Crime NewsRanchi

एपीसीओ कंपनी के गार्ड सत्येंद्र यादव की जलकर हुई मौत को पुलिस ने बताया दुर्घटना

Ranchi : रिंग रोड का निर्माण करवा रही एपीसीओ कंपनी के गार्ड सत्येंद्र यादव की बुधवार की रात जलकर हुई मौत मामले में रांची ग्रामीण एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मौत की वजह दुर्घटना बतायी है. हालांकि, एफएसएल जांच, पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट और पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ग्रामीण एसपी बोले-  संभवतः नींद लग जाने से आग में गिर गया सुरक्षा गार्ड

ग्रामीण एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों और कंपनी के पदाधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच की गयी. जांच के क्रम में उपलब्ध साक्ष्य और बयान के आधार पर पाया गया कि सुरक्षा गार्ड अलाव जलाकर अलाव के पास बैठा था. संभवतः उसी दौरान नींद लग जाने के कारण सुरक्षा गार्ड आग में गिर गया और उसके कपड़े में आग लग गयी. वहां से भागने की कोशिश में वह पत्थर के ढेर के पीछे चला गया.

इलाज के लिए भेजा गया था रिम्स

कहा गया है कि बुधवार की रात सत्येंद्र यादव के शरीर में आग लगने के बाद उस स्थान पर सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा गार्ड सत्येंद्र यादव को देखा गया और इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गयी. कैंप में कार्यरत सुरक्षा गार्ड और कैंप के पदाधिकारियों को सूचना देकर उपचार के लिए रिम्स भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पूरे घटनाक्रम को देखने से प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सुरक्षा गार्ड की आग लगने से मृत्यु दुर्घटनावश हुई है. फिर भी उक्त घटनास्थल की जांच हेतु एफएसएल की टीम प्रतिनियुक्त की गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- भूख और ठंड से आदिम जनजाति की बुधनी की मौत! बहू ने किसी तरह दो दिनों में जुगाड़े पैसे, तब हुआ अंतिम…

इसे भी पढ़ें- स्कूलों को मिलना था 85 करोड़ का अनुदान, विभाग की करनी से लैप्स कर गयी पूरी राशि

Related Articles

Back to top button