
रामगढ़ : गोला प्रखंड के ग्राम केनके स्थित दिव्यांग नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में पहुंची रामगढ़ विधायक ममता देवी और बढ़ती ठंड को देखते हुए विधायक द्वारा दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मकर संक्रांति पर्व की उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए तिलकुट एवं लड्डू भी दिब्यांग जनों के बीच वितरित की।
विधायक के इस स्नेहपूर्ण पहल से दिव्यांगजनों के बीच काफी खुशी और उत्साह की झलक सभी के चेहरे पर देखने को मिली।मौक़े पर गुलाम सरवर, गौरी शंकर महतो, अकबर अंसारी, प्रभु परमेश्वर, तस्लीम अंसारी, सगीर अंसारी विद्यालय के शंकर, बिस्टु महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




