Crime NewsLead NewsNEWSRanchi

सनकी प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर युवक ने कर ली आत्महत्या

Ranchi: खलारी थाना क्षेत्र में सनकी प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। वहीं युवक ने खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह में युवक ने केडीएच ग्राउंड के पास अपनी प्रेमिका को रोका। दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हुई। इसी दौरान युवक ने लड़की पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया और सीधे अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button