JharkhandNationalRanchiTOP SLIDER

एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर

Ranchi: सुरक्षाबलों ने आज एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी को ढेर कर दिया है. कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में ढेर कर दिया है. उसकी उम्र करीब 43 साल बताया जाता है. हिडमा वही दहशत का नाम है, जिस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था. 43 वर्षीय हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था.

आंध्र प्रदेश पुलिस के एक अभियान में माडवी हिडमा

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई है. हिडमा उर्फ संतोष PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था. यह सबसे घातक माओवादी हमला इकाई मानी जाती है. बता दें कि वह CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति में बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी था. उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था

किन-किन हमलों के पीछे था हिड़मा?

2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद

2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल

2021 सुकमा–बीजापुर हमला: 22 सुरक्षाबलों के जवान शहीद

इसके अलावा सालों तक बस्तर में सबसे घातक माओवादी ऑपरेशनों की अगुवाई की. हिड़मा की मौत को सुरक्षा एजेंसियां बस्तर में माओवादी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही हैं.

Related Articles

Back to top button