JharkhandNEWSRanchi

झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर जिलों के प्रभारी मंत्री घोषित, सुदिव्य कुमार को गिरिडीह का प्रभार

Ranchi: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आगामी 15 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई हैं.इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं योजना विभाग ने आदेश जारी किया है और सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है.

इसके तहत मंत्री दीपक बिरुआ को पश्चिम सिंहभूम, चमरा लिंडा को गुमला, इरफान अंसारी को जामताड़ा, हफीजुल हसन को देवघर ,दीपिका पांडे सिंह को गोड्डा, योगेंद्र प्रसाद को बोकारो, सुदिव्य कुमार को गिरिडीह, शिल्पी नेहा तिर्की को लोहरदगा जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. सभी अधिकारियों को संबंधित मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्य करने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button