JharkhandRanchi

जीएसटी घोटाला: शिवकुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi: जमशेदपुर में हुए 800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में ईडी ने आरोपी  शिवकुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट मैं सुनवाई पूरी हो गई. इसके बाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. ईडी से अधिवक्ता अमित कुमार दास  एवं सौरव कुमार ने पक्ष रखा था. यह मामला शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े से  जुड़ा है. मामले में ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. ईडी ने जीएसटी घोटाले में  चार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें शिवकुमार देवड़ा,  मोहित देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता  आदि शामिल हैं.

क्या है मामला

शिव कुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता समेत आरोपियों पर लगभग 14,325 करोड़ के फर्जी चालान बनाने का आरोप है, जिसके परिणामस्वरूप 800 करोड़ से अधिक के अयोग्य दावे किए गए थे. इस तरह सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इस मामले में जीएसटी इंटेलीजेंस ने पूर्व में कार्रवाई की थी. तब जीएसटी अधिकारी दिनेश सिंह के बयान पर केस दर्ज कर शिव कुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता व अमित गुप्ता को जेल भेज दिया गया था. सुमित व अमित गुप्ता जमशेदपुर के रहने वाले हैं. दरअसल, ईडी को इससे जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं. जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 90 से अधिक शेल कंपनियों के जरिए जीएसटी चोरी को अंजाम दिया गया था.

Related Articles

Back to top button