JharkhandLohardagaRanchi

छठ पर ओयना अंडरपास समस्या उठाने पर रेलवे ने लिया संज्ञान, कार्य शुरू

Ranchi: लोहरदगा ज़िले के पतरा टोली से ओयना गांव को जोड़ने वाला रेलवे अंडरपास वर्षों से जर्जर हालत में था. पानी भराव और गलत ग्रेडियंट के कारण यह मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ था. छठ महापर्व के अवसर पर झारखंड सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जो ओयना गांव के दामाद भी हैं, अपनी धर्मपत्नी अनीता देवी (उपाध्यक्ष, जिला परिषद लातेहार) के साथ पूजा में शामिल होने गांव पहुंचे. उन्होंने अंडरपास की स्थिति देख केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी.

रेल मंत्रालय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया और अंडरपास सुधार कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है. प्रवीण कुमार सिंह ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि “यह शासन की जवाबदेही और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है.” ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अब इस मार्ग से आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा.

Related Articles

Back to top button