JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

नगर निगम अब वर्ग ‘क’ और ‘ख’ में बंटेगा, जनसंख्या बनेगी आधार, नियमावली में संशोधन

आयोग के डोर-टू डोर सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

Nikhil Kumar

Ranchi: पिछड़े वर्गों के लिए गठित राज्य आयोग ने पिछड़े वर्ग, (अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा) के आर्थिक सामाजिक आंकड़े जुटाये हैं. ओबीसी का आरक्षण इसी के अनुसार तय किया गया है. सर्वे में प्रशासनिक अधिकारियों की भी मदद ली गयी, डोर टू डोर सर्वे कराने की कोशिश की गयी . क्षेत्र भ्रमण में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आये.

एक प्रतिशत से कम जनसंख्या वाले वर्ग को आरक्षण नहीं

सरायकेला नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 एसटी के लिए आरक्षित के अंतर्गत पाया गया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का मात्र एक ही नौकरीशुदा परिवार निवास करता है. इसके कारण गत दो नगर निकाय चुनावों में इस वार्ड के लिए कोई भी पार्षद निर्वाचित नहीं हुआ है एवं सीट खाली रही है. इसी प्रकार रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 में भी बीसी 2 का एक भी परिवार नहीं है. उक्त के आलोक में आयोग ने यह भी अनुशंसा किया है कि ऐसे वार्ड को उस वर्ग के लिए आरक्षित न किया जाये जिस वर्ग की जनंसख्या उस वार्ड में 1 प्रतिशत से भी कम हो.

रांची और धनबाद नगर निगम की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 10,73,427 तथा 11,62, 472 है, जो शेष नगर निगमों की जनसंख्या के सापेक्ष बहुत अधिक है. झारखंड की नगरीय जनसंख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण बड़ी नगरपालिकाओं का नगर प्रबंधन पृथक रूप से किए जाने की आवश्यकता है. ऐसी स्थिति में नगर निगमों को प्रतिनिधित्व के दृष्टिकोण से भी अलग-अलग दो वर्गो यथा नगर निगम वर्ग क एवं नगर निगम ख में रखे जाने की आवश्यकता है. ऐसे में सरकार ने झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 में संशोधन किया है.  पहले जहां 1.50 लाख की आबादी को नगर निगम के अंतर्गत मानकर चुनाव होते थे इसे अब बदलकर नगर निगम (क ) एवं (ख) किया गया है. नगर निगम के अंतर्गत  जहां जनासंख्या 1,50,000 एवं उससे अधिक हो परंतु 10,00000 से कम हो एवं जहां जनसंख्या 10,00,000 एवं उससे अधिक हो में वर्गीकृत किया गया है.

इन 48 निकायों में होंगे चुनाव

नगर निगम- 09

देवघर नगर निगम, धनबाद नगर निगम, चास नगर निगम, मेदिनीनगर नगर निगम, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची, आदित्यपुर, मानगो.

नगर परिषद वर्ग- क

रामगढ़ नगर परिषद-  वर्ग क

नगर परिषद वर्ग- ख

विश्रामपुर, झुमरीतिलैया, चक्रधरपुर, गढ़वा, चतरा, मधुपुर, गोड्‌डा, साहेबगंज, पाकुड़्, दुमका, मिहिजाम, चिरकुंडा, फुसरो, लोहरदगा, गुमला,  सिमडेगा, चाइबासा, कपाली, जुगसलाई.

नगर पंचायत- 19

श्रीबंशीधर, हुसैनाबाद, छतरपुर, लातेहार, बरहरवा, राजमहल, बासुकीनाथ, खूंटी, बुंडू, सरायकेला, मंझिआंव, कोडरमा, हरिहरगंज, बड़कीसरैया, धनवार, महागामा, चाकुलिया.

Related Articles

Back to top button