
Ranchi: रक्षा मंत्रालय के CSR से पहाड़ी मंदिर परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट (Solar Street Light) लगाया जा रहा है.इसके लिए रांची सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खुशी जतायी है. सोशल मीडिया पर जानकारी देते बताया है कि पहाड़ी मंदिर में सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन का कार्य चल रहा है. बहुत जल्द ही पहाड़ी मंदिर परिसर सोलर स्ट्रीट लाइट से रौशन होगा.पहाड़ी बाबा के आशीर्वाद से सोलर लाइट अधिष्ठापन के बाद देर शाम यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी.




