JharkhandLead NewsRanchi

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के रिजल्ट को लेकर विवाद मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन( जेएसएससी) स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन संख्या 21/ 2016 से संबंधित मीना कुमारी एवं अन्य की कुल 258 याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने हर एक केस पर अलग-अलग सुनवाई की. सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पैरवी की.वही प्रार्थियों के अधिवक्ता चंचल जैन, अमृतांश वत्स एवं शेखर प्रसाद गुप्ता ने पैरवी की.दरअसल, पूर्व की सुनवाई के दौरान कोर्ट को दिखाया गया था कि कई प्रार्थियों का प्राप्तांक, विषयवार, कोटिवार, अंतिम चयनित/ नियुक्त अभ्यर्थी से अधिक है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही तरीके से पालन नहीं किया है जिसके कारण मेरिट लिस्ट में काफी त्रुटिपूर्ण है. इन त्रुटियों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. वहीं जेएसएससी की ओर कोर्ट को बताया गया था कि स्टेट वाइज मेरीट लिस्ट के अनुसार जेएसएससी के द्वारा नियुक्ति के अनुशंसा की गई है. प्रार्थियों का यह कथन गलत है कि प्रार्थी का प्राप्तांक स्टेट वाइज मेरीट लिस्ट में अंतिम चयनित अभ्यर्थी से कम है. सभी प्रार्थी का प्राप्तांक स्टेट वाइज मेरीट लिस्ट के चयनित अंतिम अभ्यर्थी से कम है इसलिए इनकी नियुक्ति नहीं की गई है उल्लेखनीय है कि मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से हाइकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई है. इसमें कहा गया है कि वर्ष 2016 में जो हाई स्कूल शिक्षक की नियुक्ति का विज्ञापन निकला था उसके आलोक में उनकी भी नियुक्ति होने चाहिए. क्योंकि कट ऑफ से ज्यादा मार्क्स उन्होंने लाया है, अगर हाई स्कूल शिक्षकों की रिक्तियां बची है तो उनकी भी नियुक्ति होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button