JharkhandRanchi

रूपा रानी बनायी गयी पूर्वी सिंहभूम की डीएसओ, तुषार राय को कोडरमा और प्रवीण कुमार को गुमला के लिए मिला दायित्व

Ranchi: पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड की ओर से 8 जिलों के खेल पदाधिकारी का ट्रांसफर किया गया है. इंटरनेशनल लॉन बॉल प्लेयर और पश्चिम सिंहभूम की जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की को अब पूर्वी सिंहभूम का डीएसओ बनाया गया है. रामगढ़ के डीएसओ मार्कस हेंब्रोम को पश्चिमी सिंहभूम भेजा गया है. लातेहार से संजीत कुमार को रामगढ़, अविनेश कुमार त्रिपाठी को पूर्वी सिंहभूम से लातेहार, सिमडेगा से प्रवीण कुमार को गुमला, गुमला से मनोज कुमार को सिमडेगा, कोडरमा से कैलाश राम को चतरा और चतरा से तुषार राय को कोडरमा ट्रांसफर किया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

Related Articles

Back to top button