JharkhandRanchi

पीएम आवास: जिलों को जल्द मिलेगा एडमिन फंड

Ranchi: प्रधनमंत्री आवास योजना ग्रामीण और अबुआ आवास योजना के लिए जल्द ही एडमिन फंड जिलों को आवंटित की जायेगी. जिलों के द्वारा प्रशासनिक फंड के आवंटन की मांग की गयी थी, जिसके बाद ग्रामीण विकास विभाग ने अधिकारियों को अविलंब इस दिशा में कार्य करते हुए राशि डिमांड के अनुसार आवंटित करने का निर्देश दिया है. एडमिन फंड की कमी होने की वजह से पीएमयू के कर्मियों व अबुआ आवास योजना के कर्मियों का वेतन भी लटका हुआ है, स्टेशनरी इत्यादि की भी खरीद नहीं की जा रही है. अब ग्रामीण विकास विभाग आवंटन प्रारंभ कर रहा है.

Related Articles

Back to top button