
Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन के पीछे प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क बनायी जायेगी. इसमें 800 मीटर का एलिवेटेड रोड भी शामिल है. पथ निर्माण विभाग इस महत्वपूर्ण परियोजना का डीपीआर को अंतिम रूप देने में लगा है, सीएम ने भी इसकी सैंद्धातिक मंजूरी दी है. जल्द कैबिनेट से भी मंजूरी ली जायेगी. यह सड़क 4.7 किमी की होगी. इस सड़क को रेलवे स्टेशन से निकालते हुए डोरंडा-घाघरा होते हुए एयरपोर्ट तक फोरलेन बनाया जायेगा. इंजीनियरों ने बताया कि इसमें एक व्हीकल अंडर पास, वीयूपी भी बनाया जायेगा. इस सड़क को एयरपोर्ट के रास्ते रिंग रोड तक भी मिलाया जायेगा. बता दें कि, रांची रेलवे स्टेशन से के पांच नंबर प्लेटफार्म से पहले ही एयरपोर्ट तक जाने के लिए पहले ही एक फोरलेन रोड बनाया जा रहा है.
इसके बन जाने से कई लाभ
इस सड़क के बन जाने से एक तो एयरपोर्ट जाने के लिए एक और द्रुतगति यातायात वाली वैकल्पिक सड़क मिल जायेगी, दूसरे एचईसी, हटिया, बिरसा चौक, हीनू, डोरंडा के लोग ओवरब्रिज पास कर रांची रेलवे स्टेशन जाने की लंबी दूरी से बचकर वैकल्पिक नये मार्ग से स्टेशन जल्दी पहुंच जायेंगे. इस रोड से स्टेशन जल्दी पहुंचा जा सकेगा.
दोनों और साइकिल ट्रैक, सोलर पैनल भी लगेगा
इस मार्ग पर दोनों और फुटपाथ के साथ साइकिल ट्रैक भी रहेगा. यह ट्रैक पूरी तरह से कवर्ड रहेगा, इससे वर्षा से लोग बचेंगे. ट्रैक के कवर्ड के उपर सोलर पैनल भी रहेगा, जिससे अंधेरा होती ही सड़क रौशनी से प्रकाशमान हो जायेगी. यह सड़क पूरी तरह से ग्रीनफील्ड पर आधारित रहेगी. पूरी तरह से ग्रीनफील्ड पर आधारित रहेगी. इस मार्गै पर बैठने के गजीबो और बेंच भी रहेगा.




