
Ranchi: रांची पुलिस ने खरसीदाग क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी पवन नाग को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति पल्सर बाइक पर हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की अंजाम दे सकता है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खरसीदाग क्षेत्र में छापेमारी की और पवन नाग को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पवन नाग के पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस लिए किया जाना था. पुलिस अब पवन नाग से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पवन नाग का किसी अपराधी गिरोह से तो नहीं जुड़ाव है.



