Crime NewsRanchi

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का बयान दर्ज

Ranchi: बीते दिनों दुष्कर्म की शिकार हुई सात वर्षीय नाबालिग बच्ची का बाल कल्याण समिति रांची की टीम ने बयान दर्ज किया. बयान में बच्ची ने अपने साथ घटी घटनाओं की जानकारी दी. बच्ची का अभी अस्पताल में ईलाज चल रहा है और बाल कल्याण समिति की टीम ने अस्पताल में ही जाकर बयान दर्ज किया.  समिति के चेयरमैन अजय शाह ने बताया कि आमतौर पर बयान के लिए पीड़िता को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है पर चूंकि बच्ची इलाजरत है इसलिए अस्पताल में ही जाकर बयान दर्ज किया गया.

समिति के चेयरमैन ने कहा कि पीडिता की हालत में सुधार आ रहा है. उसे समिति की ओर से हर संभव सहायता देने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि दुष्कर्म की यह घटना पिछले दिनों घटी थी. नाबालिग के साथ उसके एक रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया था. इस मामले में ठाकुरगांव थाना में आइपीसी व पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.. आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड कंबाइंड की परीक्षा 9 जुलाई को, कल से जमा होंगे ऑनलाइन एप्लीकेशन

Related Articles

Back to top button