JharkhandRanchi

सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को मेंस एग्जाम की तैयारी के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

Ranchi: एसटी, एससी वर्ग के ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने यूपीएससी की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा पास की है, उन्हें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी के लिए राज्य सरकार मदद देगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऐसे स्टूडेंट्स को एक लाख रुपए (एकमुश्त) राशि उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय (झारखंड सरकार) की ओर से सूचना जारी करते योग्य कैंडिडेट से 31 जुलाई 2025 तक आवेदन करने को कहा गया है. आरक्षित वर्ग के ऐसे ही कैंडिडेट आवेदन करेंगे जिन्होंने झारखंड से ही इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन किया हो. सभी स्रोतों से अधिकतम पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए. कोई भी कैंडिडेट केवल एक बार ही इस योजना का लाभ ले सकता है. योग्य कैंडिडेट अपने आवेदन के साथ निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र और सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास किये जाने से संबंधित कागज (एडमिट कार्ड, परीक्षा पास करने संबंधी प्रमाण पत्र की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति) जमा करेंगे. बलिहार रोड, मोरहाबादी, रांची स्थित आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय के पते पर आवेदन जमा करना होगा. आवेदन पत्र और अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट www.jstdc.org.in की मदद लें.

Related Articles

Back to top button