
Ranchi: यूनिवर्सिटी ऑफ एगजीटर, इंग्लैंड के ग्रेट हाल में कोनवोकेशन सेरेमनी के दौरान झारखंड के लाल गोड्डा जिला व देवघर जिला निवासी शिवम एन सिन्हा को सम्मानित किया गया. शिवम एन सिन्हा ने वर्ष 2023 में इंग्लैंड के डिवोन काउंटी स्थित एगजीटर विश्वविद्यालय में क्रिटिकल मानवीय भूगोल में मास्टर्स इन रिसर्च के कोर्स में मेरिट व स्कॉलरशिप के आधार पर दाखिला लिया था जिसे उसने वर्ष 2025 के अप्रैल माह में सफलतापूर्वक संपन्न किया. साथ ही उन्होंने मानवीय भूगोल से संबंधित कुल 9 रिसर्च चैप्टर व पेपर और 1 रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ-साथ 1 डेशरटेशन पूरा कर रिसर्च के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया. गौर करने वाली बात यह रही कि शिवम ने इंग्लैंड जाकर भी अपने माटी से जुड़े रहने की मिसाल पेश की. उनके विभिन्न प्रकार के रिसर्च पेपर व चैप्टर में से एक रिसर्च चैप्टर जिसका शीर्षक है “ए जर्नी थ्रु द जियोग्राफी आफ लाइफ, कल्चर, एंड प्रैक्टिस : माय एक्सपीरियंस विथ द आदिवासी ट्राईब्स आफ झारखंड, एसपेस्यली द संथाल्स- शिवम एन सिन्हा” लिखा. इसके जरिए उन्होंने आदिवासी समाज के संथाल जनजाति समुदाय के लोगों के जीवन, उनकी सभ्यता व जल, जंगल, जमीन व उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण किए जाने के बारे में विस्तृत रूप से इंग्लैंड के लोगों के समक्ष अपने विश्वविद्यालय के माध्यम से रखा. उन्होंने अपने पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल रिसर्च डेशरटेशन थीसिस के रूप में “एशेसिंग फ्लड इम्पैक्ट एंड ह्युमन एनक्रोचमेंट इन पटना बिहार : ए केस स्टडी आफ फ्लडींग इशूज नियर द गंगा रिवर” के शीर्षक से रिसर्च डेशरटेशन थीसिस लिखा, जहां उन्होंने बिहार के पवित्र गंगा नदी के बहने वाले क्षेत्र में लोगों की समस्या और उससे संबंधित पहलुओं के बारे में लिखा. साथ ही बाढ़ के प्रभाव से बचने व कम नुकसान होने को लेकर रिसर्च कर विस्तृत रूप से अपना थीसिस लिखा. इसकी चर्चा विश्वविद्यालय स्तर पर हुई कि एक व्यक्ति का विशेष लगाव व ध्यान अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का है. यह सचमुच बहुत ही नेक काम है. इन प्रयासों को देखते ही शिवम को यूनिवर्सिटी ऑफ एगजीटर से मानवीय भूगोल में मास्टर्स इन रिसर्च की उपाधि कुलपति डॉ लिज़ा रॉबर्ट्स द्वारा ग्रेट हॉल स्थित सेरेमनी में प्राप्त हुआ. शिवम ने इंग्लैंड में मिली डिग्री और सम्मान को अपने पिता निरंजन कुमार सिन्हा, माता मधुमाला सिन्हा, बड़े भाई सुमित सिन्हा, अपने परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को समर्पित किया. निरंजन कुमार सिन्हा ने पुत्र की उपलब्धि पर गर्व जताते खुशी जताई. उनके पैतृक गांव गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा-प्रखंड के ग्राम अमौर पंचायत में भी अभी खुशी का माहौल है. फ़िलहाल शिवम एन सिन्हा इंग्लैंड में हैं जो अगले सप्ताह भारत लौटेंगे.




