
Nikhil kumar
Ranchi: नगर विकास विभाग के ठेकों में भी अब जीएसटी निबंधन की अनिवार्यता संवेदकों के लिए की जायेगी. यह राज्य के अंतर्गत निबंधित संवेदकों व राज्य के बाहरी संवेदकों पर भी लागू होगा. नगर विकास विभाग ने झारखंड नगरपालिका संवेदक निबंधन नियमावली 2025 को तैयार किया है, जिस पर अगली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी ली जायेगी. 2016 की पुरानी संवेदक निबंधन नियमावली का स्थगित किया जायेगा. वाणिज्यकर विभाग के जी.वैट की जगह जीएसटी 2017 अधिनियम अंतर्गत जीएसटी निबंधन सर्टिफिकेट की स्वप्रमाणित छायाप्रति देना होगा.
दरअसल, राज्य में झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम 2017 लागू है. उक्त के आलोक में वाणिज्य कर विभाग रांची ने नगर विकास विभाग को 27 फरवरी को ही एक पत्र लिखा था और झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत निबंधित संवेदकों से ही Work Contract Exxcute कराने का परामर्श दिया है. वर्तमान में किसी भी Firm, Company, proprietr, Individual Contractor द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत निबंधन के लिए समर्पित आवेदन के साथ किसी भी राज्य, केंद्र शासित राज्य में जीएसटी में निबंधन की स्वप्रमाणित छायाप्रति के आलोक में निबंधन किया जाता है.
अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई कार्य संवेदक राज्य के अंतर्गत निबंधन प्राप्त कर संविदा कार्य करते हैं तो उनके द्वारा देय राज्य कर की राशि उनके द्वारा दाखिल जीएसटीआर-3बी विवरणी के माध्यम से राज्य सरकार को तुरंत प्राप्त हो जायेगी, परंतु राज्य के बाहर के करदाताओं द्वारा दाखिल की जाने वाली विवरणियों से सेटलमेंट के माध्यम से देय राज्य सरकार की राशि तभी प्राप्त होगी जब उनके द्वारा दाखिल विवरणियों की सही प्रविष्टि की गयी हो. यदि उनके द्वारा सही विवरणियां नहीं दाखिल की जायेगी तो राज्य के पदाधिकारी का क्षेत्राधिकार नहीं होने के फलस्वरूप उनके विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा सकेगी.
वर्तमान नियमावली 2016 में जीएसटी सर्टिफिकेट संबंधित अनिवार्यता उल्लेखित नहीं है. विभाग अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए किसी व्यक्ति, फर्म, कंपनी की पात्रता का प्राथमिक स्तर उनका निबंधन है. ऐसे में इनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन के साथ जीएसटी 2017 के अंतर्गत निबंधित झारखंड गुड्स एंड सर्विस टैक्स एक्ट 2017 के अंतर्गत प्रमाण पत्र अपलोड किए जाने को अनिवार्य करने से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि निविदा में भाग ले रहे संवेदक झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत निबंधित है. बता दें कि, राज्य में नगर विकास विभाग का अपना एसबीडी लागू नहीं है। 2.5 करोड़ से उपर की योजना के लिए पथ निर्माण, भवन निर्माण, पेयजल तथा जलसंसाधन की एसबीडी को विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए लागू किया जाता है.




