
Ranchi: 21 से 26 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2024-25 के दूसरे दिन बुधवार को झारखंड की दो पहलवानों, रिचा कुजूर (46kg) एवं स्नेहा कुमारी (49kg) ने कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही अब इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल तीन पदक हो गए हैं. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार ने जानकारी देते बताया कि खुशबु तिर्की (U-17) और रिचा कुजूर (46kg, U- 17) तथा स्नेहा कुमारी (49kg, U-17) को पदक मिले हैं. तीनों खिलाड़ी JSSPS की प्रशिक्षु पहलवान हैं. झारखंड विद्यालय कुश्ती टीम की पहलवान खुशबू तिर्की के रजत पदक जीतने पर, शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह, शिक्षा निदेशक शशि रंजन, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, अभिभावक-के रवि कुमार, संघ के मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, शिक्षा विभाग राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग, सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष, सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं.




