JharkhandSahibganj

रेल प्राशासन ने स्टेशन परिसर में बने बजरंगबली के मंदिर को तोड़ा

Sahebganj: साहेबगंज के स्टेशन परिसर मे करीब तीस वर्ष से स्थपित बजरंगवली के मन्दिर को रेल प्रशासन तोड़ दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सूबह से ही आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार सिह दल बल के साथ    मन्दिर के पास तैनात थे. हालांकि मंदिर तोड़ने का ऑटो स्टैंड के ड्राइवर, स्टेशन के आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोगों ने विरोध किया. तीखे विरोध को देखते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर ने जिला प्रशासन को मदद के लिए फोन किया. इसके बाद साहेबगंज अंचल अधिकारी राम नरेश सोनी को दंडाधिकारी बनाकर भारी मात्रा मे फ़ोर्स के साथ स्टेशन भेजा गया. अंचल अधिकारी,  आरपीएफ इंस्पेक्टर व टाउन इंस्पेक्टर राम सागर तिवारी ने लोगों से बात की. अधिकारियों का कहना था कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त नहीं किया जायेगा. उसे किसी और मंदिर में स्थापित किया जायेगा. इसके बाद विरोध कर रहे लोगों का विरोध कम हुआ. इसके बाद प्रशासन ने मूर्ति को मजदूरो से खोदवा कर निकलवा दिया और पास के ही शिव मन्दिर मे रख दिया. इसके बाद ही मंदिर तोड़ी गयी. इस  मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए स्टेशन परिसर से क्वॉर्टर व दुकानों को भी हटाया जा रहा है. लोग इसका विरोध करना बंद करें.

इसे भी पढ़ेंः गढ़वा : एक लाख का इनामी नक्सली लालदेव भुइयांं गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button