Pakur

धन शोधन मामले में एसडीपीआई कार्यालय पाकुड़ में ईडी की छापेमारी

Ranchi: ईडी की टीम पाकुड़ जिले में छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी पाकुड़ मौलाना चौक के निकट एसडीपीआई के कार्यालय में हो रही है. फिलहाल ईडी की टीम मिले इनपुट के आधार पर यह छापेमारी कर रही है.

आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से ईडी ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआइ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान ईडी को संदिग्ध मामले की जानकारी मिली है. इसी मामले में ईडी छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button