Court NewsJharkhandRanchi

हाई कोर्ट से राज्य सरकार ने कहा- नेता प्रतिपक्ष के संबंध में अबतक जारी नहीं हुआ है नोटिफिकेशन, मांगा समय

लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति का मामला

Ranchi: राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के संबंध में अब मार्च माह के अंतिम सप्ताह में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. आज सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अभी तक नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, इसलिए समय दिया जाए. कोर्ट ने सरकार सरकार के आग्रह को स्वीकार कर लिया. पिछली सुनवाई में भी सरकार की ओर से  कोर्ट को बताया गया था कि मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन और सूचना आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. झारखंड में अभी नई सरकार का गठन हुआ है, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति होने पर संवैधानिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आएगी.

दरअसल, कोर्ट ने पूर्व में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से कहा था कि लोकायुक्त,  मानवाधिकार आयोग,राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित कई संवैधानिक संस्थाओं के पद 3 से 5 साल से खाली पड़े हैं, लेकिन इन्हें अब तक इसे नहीं भरा जा सका है, इसे जल्द भर जाए.   बता दें कि राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित राजकुमार की अवमानना याचिका समेत राज्य के  12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पद रिक्त रहने  को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई.

Related Articles

Back to top button