Crime NewsJharkhandKoderma

गैस भरे टैंकर और ट्रक में टक्कर, दो घायल, रिम्स रेफर

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवा माइल के पास गैस भरे टैंकर और ट्रक की टक्कर हो गयी. इस हादसे में दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. घायलों में यूपी के बलिया निवासी ललन यादव (50 वर्ष) और छपरा बसडीह के चैनपुर निवासी सलेश राय (50 वर्ष) शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार गैस भरा टैंकर (एपी31टीएफ 7559) हल्दिया से सुपौल जाने के क्रम में कोडरमा घाटी नौवा माइल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (जेएच12के 0107) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गैस टैंकर के दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गये.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- सीसीए आंदोलन के दौरान जिसने चलायी थी शाहीन बाग में गोली, वो बीजेपी में हुआ शामिल

Related Articles

Back to top button