
Ranchi: राजधानी रांची के रातू इलाके में अपराधियों ने हथियार के बल पर ढाई लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि हथियारबंद अपराधियों ने फाइनेंस कार्यालय में इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. फिलहाल इस मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति थाना में एफआईआर दर्ज कराया है और इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का गुहार लगायी है.



