JamshedpurJharkhand

जमशेदपुरः डकैती कांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने डकैती मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले मे पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूटे गए सभी सामान की बरामदगी की गई है. डकैती में उपयोग किये गये ऑटो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि 19 जनवरी को देर शाम डिलेवरी मैन बन कर बिस्टुपुर नॉर्दर्न टाउन बागमती रोड स्थित के एक घर मे घुस कर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद सीसी आर डीएसपी के नेतृत्व ने एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जांच के क्रम मे कदमा से इन सभी की गिरफ़्तारी की है. एसएसपी ने कहा कि इनमें सभी अपराधी प्रवृति के लोग हैं. ये लोग पूर्व में भी कई मामलें में जेल जा चुके हैं. एसएसपी ने कहा कि उक्त घर में इनमें से एक की मां मेड का काम करती थी. युवक मां को लाने ले-जाने का काम करता था. उसे उस घर का एक एक कोना मालूम था. उसकी मां ने ज़ब वहां काम करना छोड़ दिया तब इसने अपने साथियों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया था.

2.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 2.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति, आबिद खान, को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 4,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. जब्त की गई ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है.

एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आबिद खान इससे पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में रिहा हुआ था. उन्होंने कहा कि शाम के समय मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आबिद खान को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई.

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आबिद खान यह ब्राउन शुगर कहां से लाता था और उसे किसे सप्लाई करता था.

Related Articles

Back to top button