JharkhandLead NewsRanchi

DVC की बैठक में विस्थापित कोर कमेटी बनाने पर सहमति, क्वार्टर रेंट के लिए नयी समिति का होगा विस्तार

Ranchi: कोलकाता (प बंगाल) स्थित डी.वी.सी. मुख्यालय में चैयरमेन एस.सुरेश कुमार, सदस्य सचिव डॉ जाॅन मथाई, कार्यकारी निदेशक सत्येन्द्रनाथ दत्ता व अन्य पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक हुई. शुक्रवार को हुई इस बैठक में गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी भी इसमें शरीक हुए. इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर सफल वार्ता हुई. सांसद ने इस बैठक पर खुशी जतायी. बैठक में विभिन्न बातों पर सहमति बनी. तय सुआ कि विस्थापित कोर कमिटी बनायी जायेगी. डीवीसी B.T.P.S एंड C.T.P.S विस्थापितों के जमीन का मिनी सर्वे किया जायेगा DVC ने C.T.P.S -2 यूनिट प्लांट निर्माण किये जाने को स्वीकृति दी. B.T.P.S में 1 यूनिट न्यू प्लांट निर्माण किया जाएगा.नयाबस्ती को DVC के द्वारा जमीन का पट्टा देने पर सहमति बनी. DVC ने अपने क्वार्टर रेंट के लिए नई कमिटी का विस्तार करने का भी फैसला लिया. ऐश पोंड के कामगारों को भी MRC- ARC दिया जाएगा. CTPS और BTPS स्कूल शिक्षकों का पेमेंट बढ़ाने और शिक्षकों की छुट्टी के संबंध में भी सफल वार्ता हुई.

Related Articles

Back to top button