
Koderma: हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर के पुलिस उप-महानिरीक्षक सुनील भाष्कर ने गुरुवार को कोडरमा जिला के डोमचांच अंचल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पुनि कार्यालय, डोमचॉच अंचल के पर्यवेक्षण, अपराध नियंत्रण संचिका, दैनिक प्रतिवेदन, मासिक प्रतिवेदन आदि का समीक्षा किया गया. मौके पर डोमचांच अंचल अंतर्गत सभी थाना प्रभारी से उनके थाना क्षेत्र के विधि-व्यवस्था का जायजा लिया एवं थाना में अभिलेखो व कार्यों का सही तरीके से संधारित एवं पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के कार्यशौली की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह, अनुपुपदा अनील कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक डोमचांच अंचल बिनोद कुमार एवं अंचल अंतर्गत विभिन्न थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे.




