JharkhandRanchi

भारतीय अंतरराष्ट्रीय मेला 2024 में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को मिला सम्मान

Ranchi : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर 2024 तक चले भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में रांची स्मार्ट सिटी को फिर से सम्मानित किया गया है. झारखंड पवेलियन में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी परियोजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए थे जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को बेहतर साज – सज्जा और बेहतरीन प्रदर्शनी के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. 27 नवंबर को झारखंड सरकार के उद्योग निदेशालय की ओर से रांची स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया गया. रांची स्मार्ट सिटी की ओर से जीएम (टेक्निकल) राकेश कुमार नंदक्योलियार ने यह सम्मान प्राप्त किया.

सचिव और सीईओ ने दी बधाई

नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने इस सम्मान के लिए रांची स्मार्ट सिटी की टीम को बधाई दी है.

रांची स्मार्ट सिटी का स्टॉल कुल 16 वर्ग मीटर में बनाया गया था जिसमें बेहतरी लाइटिंग के साथ साथ स्टॉल को खूबसूरत नीले और सफेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया गया था.

 

Related Articles

Back to top button