JharkhandLead NewsRanchi

मतदान के लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना जरूरी, EPIC नहीं होने पर भी वैकल्पिक दस्तावेज दिखा कर कर सकते हैं मतदान

Ranchi: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में प्रथम चरण में रांची जिला अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान होगा. इनमें तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. रांची जिला प्रशासन के मुताबिक, मतदाताओं को मतदान से पहले EPIC (मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र) प्रस्तुत करना है. किसी कारणवश मतदाता मतदान केंद्र में EPIC प्रस्तुत नहीं कर पाने पर वो वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं.

जानिये EPIC के अलावा वो कौन-कौन से 12 अन्य दस्तावेज हैं मान्य

  1. आधार कार्ड
  2. मनरेगा जॉब कार्ड
  3. बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक
  4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  5. ड्राइविंग लाइसेन्स
  6. पैन कार्ड
  7. एनपीआर अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड
  8. भारतीय पासपोर्ट
  9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  10. केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  11. सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
  12. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार

Related Articles

Back to top button