
Ranchi :राजधानी रांची के हरमू नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा और हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. आशंका जताई जा रही है युवक की हत्या कर हरमू नदी में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



