
Ranchi: मेदिनीनगर में 520 बेड का छात्रों व छात्राओं के लिए 528 बेड का छात्रावास बनाया जायेगा. ये दोनों छात्रावास बाइपास रोड रेड़मा में बनाये जायेंगे. इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गयी है. छात्रों के लिए हॉस्टल जी प्लस छह मंजिला बनेगा.
इसे बनाने में 26.24 करोड़ व छात्राओं के लिए हॉस्टल जी प्लस 7 मंजिला होगा जिसे बनाने के लिए 22.58 करोड़ की लागत आयेगी. इस संबंध में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अपनी स्वीकृति दी है. भवन निर्माण निगम लिमिटेड बनायेगा.




