JamshedpurJharkhand

सीएम ने किया नवनिर्मित एमजीएम हॉस्पिटल बिल्डिंग का उद्घाटन और ओपीडी का शुभारंभ

Ranchi: डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज परिसर में नवनिर्मित अस्पताल 31 दिसंबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. यानी नए साल से यहां पर मरीजों को ओपीडी के साथ-साथ इनडोर की भी सुविधा शुरू हो जाएगी. इसका लाभ कोल्हान की आबादी करीब 50 लाख से अधिक लोगों को मिल सकेगा. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश के बाद एमजीएम कालेज में बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं को कर दिया गया है. 31 दिसंबर तक सभी कार्य को पूरा कर लेना है.

आज  नए अस्पताल के ओपीडी का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया . 386 करोड़ की लागत से 751 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया गाय है. वहीं, 100 बेड का सीसीयू का भी निर्माण होना है. यानि कुल बेडों की संख्या 851 हो जाएगी. इसमें 131 बेड आइसीयू, 620 बेड जनरल और 100 बेड का सीसीयू शामिल होगा.

कैथ लैब का भी चल रहा निर्माण कार्य

एमजीएम कालेज परिसर में कैथ लैब का भी निर्माण कार्य चल रहा है. यानी आने वाले समय में यहां हार्ट मरीजों का भी इलाज हो सकेगा. अभी तक सरकारी अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज की सुविधा नहीं है. ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल या फिर रांची रिम्स जाना पड़ता है. इस दौरान कई मरीजों को इलाज के अभाव में मौत भी हो जाती है. आज इस अस्पताल का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामदास सोरेन बन्ना गुप्ता सविता महतो संजीव सरदार और समीर मोहंती उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button