
Ranchi: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार रहे सुनील कुमार तिवारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित एवं गवाहों को धमकाने को लेकर दाखिल दो अलग-अलग मामले में दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाई कोर्ट की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. पूर्व में हाईकोर्ट ने सुनील कुमार तिवारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने मामले में पूर्व में निचली अदालत में चार्ज फ्रेम पर रोक जारी रखी थी. वही पीड़िता द्वारा सुनील तिवारी पर गवाहों को धमकाने के आरोप को लेकर अरगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिक को निरस्त करने को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई पर भी सुनवाई हुई.
दरअसल, अगस्त 2021 में सुनील तिवारी के खिलाफ रेप एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल को लेकर खूंटी की एक लड़की ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी . प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने रांची की अदालत में केस वापसी के लिए याचिका दाखिल की है. जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसने आरोप की सत्यता को समझे बिना कुछ गलतफहमी के कारण प्राथमिकी दर्ज कराई है, वह इस मामले में आगे नहीं बढ़ाना चाहती है.
बता दें कि पूरा मामला खूंटी जिले की एक लड़की से जुड़ा है जिसने साल 2021 में सुनील तिवारी के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया था. खूंटी की पीड़िता ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि सुनील तिवारी द्वारा उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया, जिसके बाद उसने रांची के अरगोड़ा थाने में सुनील तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया. इस मामले में सुनील तिवारी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह फिलहाल जमानत पर है. दूसरी और सुनील तिवारी और पुलिस जवान सचिन पाठक के खिलाफ पीड़िता ने गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया है. इसे लेकर अरगोड़ा थाना में सुनील तिवारी और झारखंड पुलिस के जवान सचिन पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में कोयला के अवैध व्यापार में वसूली मामले की जांच करे CBI, संबंधित अधिकारी करें सहयोग: HC




