
- फाइनेंस ऑफिसर ने कहा, ट्रेजरी में नहीं है पैसा
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में अनुबंध पर बहाल गेस्ट लेक्चरर को 11 महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है. आरयू ने इसी साल अनुबंध के पर लगभग पांच 500 गेस्ट गेस्ट लेक्चरर बहाल किये हैं. इन लेक्चरर को काम के घंटों के आधार पर भुगतान का प्रावधान है. हालांकि राज्यपाल के आदेश के बाद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग इसके लिए राशि का आवंटन कर चुका है. लेकिन राशि आवंटन के तीन महीने के बाद भी अबतक इन लेक्चरर को मानदेय नहीं मिला है. मिली जानकारी के अनुसार आरयू में बहाल शाम पाली में आने वाले लेक्चरर को मानदेय देने से इंकार कर दिया गया था. इसके बाद राज्यपाल की समीक्षा बैठक में सभी लेक्चरर को मानदेय भुगतान का आदेश दिया गया था.
इस महीने मिल जायेगा मानदेयः डॉ अमर कुमार चौधरी
आरयू के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि गेस्ट लेक्चरर का मानदेय निर्गत कर दिया गया है. सरकार द्वारा राशि आवंटन के बाद आरयू ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है. सभी लेक्चरर को इस माह चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया जायेगा.
क्यों नहीं हो पा रहा है भुगतान
दूसरी तरफ आरयू के फाइनेंस ऑफिसर ने कहा कि ट्रेजरी में पैसा नहीं है. इसके कारण गेस्ट लेक्चरर को मानदेय नहीं मिल पा रहा है. आरयू ट्रेजरी में पैसा आते ही इन शिक्षकों का मानदेय निर्गत कर दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः आंदोलन के मूड में हैं एमपीडब्ल्यू, स्थायीकरण और सातवें वेतनमान की कर रहे मांग
इसे भी पढ़ेंः पलामू : मॉब लिंचिंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या




