Dhanbad

सुदामडीह फायर एरिया आवास आवंटन गड़बड़ी मामले में विजिलेंस ने जब्त किये कई दस्तावेज

Jharia: झरिया के सुदामडीह बीसीसीएल के इजे एरिया अंतर्गत एएसपी कोलियरी ओसीपी सुदामडीह के पुराना इंकलाईन पीओ कार्यालय में शुक्रवार को विजिलेंस टीम पहुंची. टीम ने यहां बीसीसीएल की सुदामडीह फायर एरिया में आवास आवंटनमें हुई गड़बडी की जांच की. साल 2017 के 18 अक्टूबर को जनता मजदूर संघ कुंती गुटके केंद्रीय संगठन सचिव अभिषेक सिंह ने अवैध रूप से आवास आवंटन को लेकर विजिलेंस से शिकायत की थी. इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम पीओ कार्यालय पहुंची और मामले से जुड़े दस्‍तावेजों की जांच की.

सुपरवाइजर से पूछताछ

इस कार्रवाई के दौरान विजिलेंस की टीम ने बीसीसीएल के धौड़ा सुपरवाइजर मान बहादुर से पूछताछ भी की. जांच के बाद टीम कई दस्‍तावेजों को अपने साथ ले गयी. जांच की कार्रवाई के दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी काफी परेशान दिखे. जांच टीम में धनबाद विजिलेंस अधिकारी संजय सिंह और श्री बेरा साथ शामिल थे. मौके पर उन्‍होंने मीडिया को किसी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया.

Related Articles

Back to top button