Latehar

लातेहार में माओवादियों का तांडव, दो मोबाइल टावरों में लगाई आग

Latehar: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दवना दुरूप गांव में माओवादियों ने एक बार फिर आतंक मचाया है. शनिवार को दिनदहाड़े नक्सलियों ने गांव के पास लगे दो बीएसएनएल मोबाइल टावरों में आग लगा दी. घटना की सूचना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि, अब तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 1:00 बजे दोपहर में नक्सली दवना दुरूप गांव पहुंचे और दोनों बीएसएनएल मोबाइल टावरों को आग के हवाले कर दिया. इस क्षेत्र को माओवादियों का गढ़ माना जाता है, जहां अक्सर नक्सली गतिविधियां होती रहती हैं. पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे माओवादी कमांडर छोटू खरवार का हाथ हो सकता है, जो इसी इलाके में सक्रिय है.

लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे किस संगठन का हाथ है, इसकी पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

Related Articles

Back to top button