
Jamshedpur: 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम जमशेदपुर मे होने जा रहा है, जिसको लेकर रेलवे के द्वारा टाटानगर स्टेशन क्षेत्र के समीप जितने भी फुटपाथी दुकान थे उन्हें हटाया गया है, जिसको लेकर पूरी तरह से सभी दुकानों को हटाया जा रहा है, जहां तक लोगों का मानना है, कितने वर्षों से वह दुकान चला रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के आने से पहले उन्हें हटाया जा रहा है, वंही इस दौरान रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहें, साथ ही यहां पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अतिक्रमण में मौजूद रहे, आप को बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम 15 सितम्बर को जमशेदपुर मे प्रस्तावित है, जिसको देखते हुए यह अतिक्रमण हटाया गया है, प्रधानमंत्री रेलवे स्टेशन पर वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे, उसके साथ ही रोड शॉ कर के बिस्टुपुर के गोपाल मैदान पहुंचेंगे जंहा पर एक सभा को सम्बोधित करेंगे, स्टेशन पर फुटपाथी दुकानदारों की वजह से जाम की स्थिति ना हो उसको देखते हुए और प्रधानमंत्री की सुरक्षा की दृस्टि से फुटपाथी दुकानदारों को आज यंहा से हटाया गया है.




